हैकर्स के हाथ लगा AI का हथियार, तीन घंटे में हासिल कर रहे सिस्टम की खास पहुंच

Follow Us

वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल अब साइबर अपराधियों के लिए बड़ा हथियार बनता जा रहा है। अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने चेतावनी दी है कि हैकर्स एआई आधारित टूल की मदद से दुनिया भर के संगठनों पर तेजी से साइबर हमले कर रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि कुछ मामलों में हमलावर तीन घंटे से भी कम समय में सिस्टम का विशेष एक्सेस हासिल कर लेते हैं।

3.4 मिलियन डॉलर के साइबर फ्रॉड का दावा गलत, यस बैंक ने रिपोर्ट पर जताई आपत्ति

एफबीआई के अनुसार, अगस्त से साइबर अपराधी एआरटीईएक्स नामक ओपन-सोर्स फ्रेमवर्क का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके जरिए वित्तीय संस्थानों, सरकारी विभागों, रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य और तकनीकी क्षेत्रों को निशाना बनाया जा रहा है। यह टूल संभावित शिकार की पहचान करने से लेकर सिस्टम में सेंध लगाने और डेटा चोरी तक की प्रक्रिया को ऑटोमेट कर सकता है। इससे साइबर सुरक्षा टीमों को हमले का पता लगाने और रोकने के लिए बेहद कम समय मिलता है।

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक, मुम्बई ने हैदराबाद को हराया सात विकेट से

एफबीआई ने दक्षिण कोरिया के वित्तीय संस्थानों पर हुए हमलों का भी जिक्र किया, जिनमें करीब 67 हजार लोगों की निजी जानकारी चोरी हुई। एक अन्य सप्लाई-चेन हमले में 2,250 से अधिक ग्राहकों के सिस्टम प्रभावित हुए। एजेंसी ने संगठनों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, लॉगिन जानकारी सुरक्षित रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है।