ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गहरा दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से हुई मौतों को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
ग्रेनो बस हादसे में खौफनाक मंजर, जिंदा बचे यात्रियों ने सुनाई दर्दनाक कहानी
पीएमओ ने किया मुआवजे का एलान:
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड पर पीएम का बयान:
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस त्रासदी से हुई जनहानि से व्यथित हूं। उन्होंने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
अनंत चतुर्दशी का खास अनंत सूत्र, जानें क्यों है इसका धार्मिक महत्व
सीएम योगी तक ने जताया दुख:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से बात की। अधिकारियों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

