भाटापारा। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ (संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ एवं अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाटापारा में हॉटल वृदांवन पैलेस में दिनांक 09.08.2026 को आयोजित की गयी। उक्त बैठक में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल जी, बी.एम.एस. के उपमहामंत्री हरीश चौहान जी, प्रांतीय अध्यक्ष संजय तिवारी जी, बाह्राय स्त्रोत कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मजमूदार जी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष बी.एस. राजपूत जी, सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग सौ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री नवरतन बरेठ जी द्वारा किया गया।
Read more: पुतिन के रूस में विपक्ष पर फिर शिकंजा: यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली याब्लोको चुनाव से बाहर https://amritsandesh.com/crackdown-on-opposition-in-putins-russia-yabloko-which-opposed-the-ukraine-war-barred-from-elections/
उक्त बैठक में मुख्य रूप से आगामी 17 अगस्त के आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा आंदोलन की वर्तमान स्थिति, संगठन की तैयारियों तथा आगामी रणनीति पर अपने विचार व्यस्त करते हुए आगामी 18 अगस्त के अन्य पदाधिकारियों के साथ पुनः गहन चर्चा के पश्चात अंतिम निर्णय लिए जाने की जानकारी दी गयी। साथ ही अधिक से अधिक कर्मचारियों को महासंघ की सदस्यता दिलाने हेतु सकिय प्रयास किये जाने के निर्देश दिए गए।
Read More: ट्रंप सरकार का बड़ा एक्शन: 1.75 लाख से ज्यादा अमेरिकी वीजा रद्द, इन लोगों पर गिरी गाज https://amritsandesh.com/major-move-by-the-trump-administration-over-175000-us-visas-revoked-these-individuals-face-the-axe/
इसके उपरांत छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ भाटापारा संभाग की नवीन कार्यसमिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष महेन्द्र कुमार वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मालिकराम देवांगन, उपाध्यक्ष भूषणलाल वर्मा, सचिव संजय बिहारी अग्रवाल, सह सचिव संतोष कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष योगेश कुमार देवांगन, कार्यालय सचिव दिनेश कुमार वर्मा एवं संगठन सचिव हनीफ मोहम्मद एवं महेश्वर जाधव के साथ कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव किया गया। कार्यक्रम में लगभग सौ सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारीगण एक जुट होकर अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों के महासंघ में जुड़ने का था।
Read more: कोलंबिया में भूकंप का कहर: 132 मौतें, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी https://amritsandesh.com/earthquake-havoc-in-colombia-132-dead-search-for-life-in-the-rubble-continues/
