कोलंबिया। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। सोमवार सुबह महसूस किए गए 7.4 तीव्रता के झटकों से कई इलाकों में इमारतें हिल गईं और देखते ही देखते बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत की खबर है, जबकि करीब 87 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी कोलंबिया के इलाकों में देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, करीब 1,575 मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई इमारतें पूरी तरह ढह गईं, जिसके बाद मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Read more: सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटीhttps://amritsandesh.com/sourav-ganguly-receives-death-threat-police-launch-investigation/
दरअसल, कोलंबियाई अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन होजे डेल पालमार के आसपास बताया गया, जो राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर दूर है। तेज झटकों का असर पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर तक महसूस किया गया। हालात को देखते हुए सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। सेना और आपदा राहत टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुकी हैं। राहतकर्मियों का फोकस मलबे में फंसे लोगों को निकालने और घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने पर है। वहीं, अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
Read More: छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल श्री डेकाhttps://amritsandesh.com/chhattisgarh-has-vast-potential-in-the-field-of-trade-and-industry-trade-will-grow-with-mutual-cooperation-governor-shri-deka/
