आपको बता दे, शिकायत के आधार पर पुलिस अब पत्र भेजने वाले व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में ‘अरुण’ नाम सामने आया है। पुलिस को शक है कि, पत्र उत्तर 24 परगना के बेलघरिया इलाके से कूरियर के जरिए भेजे गए हो सकते हैं। जांच टीम कूरियर की डिलीवरी चेन, संदिग्ध मोबाइल नंबर और सिम की लोकेशन खंगाल रही है। फिलहाल गांगुली या डोना की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
