o स्नेहा गुप्ता ने काव्य-लेखन में प्रथम एवं रिद्धिका सिंह ने गायन में द्वितीय स्थान अर्जित कर विद्यालय को किया गौरवान्वित
भाटापारा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (DWPS), भाटापारा के लिए यह उपलब्धि अत्यंत हर्ष, गौरव एवं उल्लास का विषय है कि विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय अणुव्रत रचनात्मकता प्रतियोगिता में अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का अप्रतिम परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
’सेवा की कहानी’ : बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा स्नेहा गुप्ता ने काव्य-लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी साहित्यिक मेधा, कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति-कौशल का प्रभावशाली परिचय दिया। वहीं रिद्धिका सिंह ने गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी सुमधुर स्वर-साधना एवं कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
’कहानी सेवा की’ : ’लम्बा इंतजार हुआ खत्म, जमीन को मिला अपना अधिकार
राज्य स्तर जैसे प्रतिष्ठित मंच पर विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त यह सफलता उनकी सतत साधना, परिश्रम, अनुशासन तथा रचनात्मक चेतना का प्रतिफल है। दोनों छात्राओं की उपलब्धि ने न केवल विद्यालय परिवार, अपितु भाटापारा नगर को भी गौरवान्वित किया है। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य योगेश पोपट एवं समस्त शिक्षकगण ने स्नेहा गुप्ता एवं रिद्धिका सिंह को इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्राएँ अपनी प्रतिभा और साधना के बल पर भविष्य में भी सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
