अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा—“भाटापारा में विकास अब सिर्फ बात नहीं, जमीन पर दिखाई दे रहा है”

Follow Us

भाटापारा। नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाटापारा के विकास को लेकर हमारी नीति बिल्कुल स्पष्ट है—हर वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास और हर नागरिक तक सुविधाओं की पहुंच। अब विकास केवल कागजों और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उसकी तस्वीर जमीन पर दिखाई देगी।

उन्होंने कहा, “हमने नगर के विकास के लिए प्राथमिकताएं तय की हैं और उसी दिशा में एक-एक करके कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। हमारा लक्ष्य ऐसा भाटापारा बनाना है, जहां विकास कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित न हो, बल्कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें।”

राज्य स्तरीय अणुव्रत रचनात्मकता प्रतियोगिता में DWPS भाटापारा का परचम

अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि गुरुनानक वार्ड में बोध विहार का विकास और बलभद्र वार्ड में शहीद वीर नारायण सिंह परिसर का निर्माण इस बात का प्रमाण है कि नगर पालिका विकास के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी समान महत्व दे रही है।

उन्होंने कहा, “शहीद वीर नारायण सिंह जी का नाम केवल एक परिसर के साथ नहीं जुड़ रहा है, बल्कि उनके शौर्य और बलिदान की प्रेरणा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम हो रहा है। हमारी विरासत का सम्मान और शहर का विकास—दोनों साथ-साथ चलेंगे।”

शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद भाटापारा की कार्यशैली अब परिणाम आधारित है। जिस कार्य की आवश्यकता है, उसे प्राथमिकता मिलेगी, जिस कार्य का भूमिपूजन हो रहा है, उसे पूरा कराने की दिशा में पूरी गंभीरता से काम होगा और जनता के सामने विकास के परिणाम दिखाई देंगे।

’सेवा की कहानी’ : बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

उन्होंने कहा, “जनता ने हमें जिम्मेदारी दी है, इसलिए जवाब भी काम के माध्यम से देना है। भाटापारा के विकास में न गति कम होगी, न संकल्प। शहर के प्रत्येक वार्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा लक्ष्य है और आने वाले समय में भाटापारा में विकास कार्यों की यह श्रृंखला और तेज होगी।”

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया सभापति गोविंद पटेल पार्षद मोंटू ध्रुव चंद्रकांत खुटे ठाकुरराम साहू एल्डरमैन डॉ मोहन बाँधे मनिंदर सिंह गुम्बर बंशी नेताम, श्याम लाल ध्रुव, अमर मंडावी, अशोक ध्रुव, हनुमंत सिंह मंडावी, प्रेमलाल, कृष्णा छेद्इहा, कृष्ण कुमार, रवि ध्रुव, संतोष, उदल सिंह, विष्णु मरकाम, विक्रम ध्रुव, मूलचंद , कन्हैया, हिमांचल ध्रुव, लखन पोरते, सुखनंदन, भूपेंद्र ध्रुव, रामकुमार , रामनारायण ध्रुव, मन्नू ध्रुव, अनुसूूईया ध्रुव्, आशीष मेश्राम,एवं लोकेश ,प्रमोद,वाशु, पुनिया,प्रशांत,पुरषोत्तम, नितिन,निखिल,वार्डवासि मौजूद रहे।

’कहानी सेवा की’ : ’लम्बा इंतजार हुआ खत्म, जमीन को मिला अपना अधिकार