जर्जर पानी टंकी बनी जान का खतरा, आसपास रह रहे परिवारों में दहशत : अरुण वोरा

Follow Us

दुर्ग। पद्मनाभपुर में वोरा-निवास के करीब स्थित पानी की टंकी लंबे समय से जर्जर हालत में है। टंकी के आसपास रहने वाले परिवारों के लिए यह गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। टंकी के पास स्थित कुएं के ऊपर लगे टीना शेड भी कई जगह से खराब हो चुके हैं। कुएं में गंदगी जाने की शिकायत भी सामने आ रही है, जिससे पेयजल की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

एशियन गेम्स: नीरू-किनान ने मिक्स्ड ट्रैप में जीता गोल्ड, रिकॉर्ड के साथ रचा इतिहास

यह पानी टंकी पद्मनाभपुर क्षेत्र के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी हुई है। उपलब्ध नगर निगम संबंधी जानकारी के अनुसार पद्मनाभपुर टंकी क्षेत्र में वार्ड 43, 44, 45 और 46 शामिल हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जिस पानी टंकी से बड़ी संख्या में परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराया जाता है, उसकी जर्जर स्थिति को नजरअंदाज करना गंभीर लापरवाही है। टंकी के आसपास रहने वाले परिवारों को लगातार भय के माहौल में रहना पड़ रहा है। यदि समय रहते तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।

दो घंटे में भारत की डबल गोल्ड जीत: चीन-कोरिया को हराकर तीरंदाजों ने रचा इतिहास

अरुण वोरा ने प्रशासन से मांग की कि पद्मनाभपुर पानी टंकी का तत्काल निरीक्षण कर उसकी स्थिति की सार्वजनिक रिपोर्ट जारी की जाए और आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएं।
अगर कोई घटना होती है तो इसका जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।