रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की कथित हत्या मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, राज्य में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि, चुनाव परिणामों के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि, कानून व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है और दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाना चाहिए।
इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी टिप्पणी करते हुए विपक्ष पर सत्ता के दुरुपयोग और संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर बोलते हुए साव ने हालिया प्रशासनिक फेरबदल को पूरी तरह प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार बताया और कहा कि, इससे शासन व्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने “सुशासन तिहार” को जनता से सीधे जुड़ने और समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया। NSUI के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने विपक्षी संगठनों की मंशा पर सवाल उठाए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार पर आत्ममंथन करे, क्योंकि लगातार हार के बावजूद उनकी राजनीति जारी है।
