कांकेर। जिले के पखांजूर में पुलिस आरक्षक ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस लौटाया। थाना पखांजूर में न्यायालयीन कार्य से पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1149 नोहर सिंह सिन्हा को 29 सितंबर 2026 को पखांजूर बाजार स्थित बुक डिपो के पास एक पर्स मिला था।
पर्स की जांच करने पर उसमें करीब 7 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे मिले। आरक्षक ने दस्तावेजों के आधार पर पर्स के वास्तविक मालिक की पहचान की और उनसे संपर्क किया।
जर्जर पानी टंकी बनी जान का खतरा, आसपास रह रहे परिवारों में दहशत : अरुण वोरा
इसके बाद आवश्यक सत्यापन और औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरक्षक ने पर्स में मौजूद पूरी नकद राशि और सभी दस्तावेज उनके वास्तविक स्वामी को सौंप दिए। अपना सामान वापस मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने पुलिसकर्मी के प्रति आभार जताया।
आरक्षक नोहर सिंह सिन्हा के इस कार्य की थाना पखांजूर पुलिस ने सराहना की। पुलिस ने कहा कि ऐसे प्रयास आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं। कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की कि रास्ते में मिले पर्स या जरूरी दस्तावेजों को नजदीकी थाने में जमा कराएं और उन्हें उनके मालिक तक पहुंचाने में सहयोग करें।
एशियन गेम्स: नीरू-किनान ने मिक्स्ड ट्रैप में जीता गोल्ड, रिकॉर्ड के साथ रचा इतिहास
