भारतीय शतरंज खिलाडिय़ों की सफलता पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Follow Us

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 46वें फिडे शतरंज ओलंपियाड में भारतीय शतरंज खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने खिलाडिय़ों के जुनून और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय शतरंज खिलाडिय़ों की सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन उपलब्धियों से बड़ी संख्या में युवा शतरंज के प्रति आकर्षित होंगे और इस खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हमारे शतरंज खिलाडिय़ों को बधाई! उनका जुनून और दृढ़ संकल्प मिसाल कायम करने वाला है। उम्मीद है कि ये सफलताएं और भी कई युवाओं को शतरंज खेलने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।