तीन जिलों के दौरे पर CM साय: प्रतिमा अनावरण से लेकर विकास कार्यों की देंगे सौगात

Follow Us

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के लिए रवाना होंगे। जशपुर जिले के ग्राम कलिबा में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में कबीरधाम पहुंचेंगे, जहां वे अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री मुंगेली पहुंचकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे कलेक्ट्रेट परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही दाऊपारा चौक में बाबा संत गुरु घासीदास, पड़ाव चौक में महाराणा प्रताप और स्टेडियम मोड़ के पास भक्त माता कर्मा की प्रतिमाओं का लोकार्पण कर माल्यार्पण करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर जिले को कई नई सौगात देंगे।