रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों के बीच त्योहार की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ।
