मुख्यमंत्री विष्णु0देव साय आज जिले को देंगे 465 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Follow Us

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी के कार्य शामिल हैं। इनके पूरा होने से जिले में सड़क, सिंचाई, बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं का विकास होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक धरमलाल कौशिक (बिल्हा) और पुन्नूलाल मोहले (मुंगेली) सहित जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।