वैश्विक मंच पर छत्तीसगढ़ का परचम: डीडब्ल्यूपीएस भाटापारा ने जीता ‘ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स 2026’

Follow Us

o 65 देशों की प्रविष्टियों के बीच स्कूल, प्राचार्य और छात्र, तीनों श्रेणियों में सम्मान

भाटापारा। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीडब्ल्यूपीएस भाटापारा ने ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की है। दुनिया के 65 देशों से प्राप्त नामांकनों के बीच विद्यालय ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया, जो भाटापारा सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। यह भव्य समारोह एआरसी फाउंडेशन (ARC Foundation) द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त महाविद्यालय मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया।

तीनों श्रेणियों में उपलब्धि:

  • TOP 50 एसडीजी स्कूल श्रेणी:* डीडब्ल्यूपीएस भाटापारा
  • एसडीजी स्कूल लीडर श्रेणी: डॉ. योगेश पोपट, प्राचार्य
  • एसडीजी स्टूडेंट श्रेणी: भव्य मिश्रा, कक्षा नौवीं

महिला के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सम्मान का आधार:
डीडब्ल्यूपीएस भाटापारा को यह सम्मान विद्यालय द्वारा संचालित सतत विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों तथा संपूर्ण पाठ्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) एवं मूल्य शिक्षा (Value Education) के साथ मैप करने के अभिनव कार्य के लिए प्रदान किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यालय ने विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील, जिम्मेदार और मूल्य-आधारित वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है।

नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा में शिक्षा की नई अलख: मावा मोदोल लाइब्रेरी से युवाओं को मिलेगी सफलता की नई उड़ान

कार्यक्रम में विद्यालय का विशेष स्टॉल:
समारोह के दौरान डीडब्ल्यूपीएस भाटापारा को अपने कार्यों और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए *विशेष स्टॉल* भी आवंटित किया गया। इस स्टॉल के माध्यम से विद्यालय ने अपनी सतत विकास पहलों, पाठ्यक्रम मैपिंग मॉडल और विद्यार्थियों की सहभागिता को देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे व्यापक सराहना मिली।

इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार हर्षित है। विद्यालय के प्रबंधक अश्वनी शर्मा एवं संदीप गोयल ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. योगेश पोपट, शिक्षकों, विद्यार्थी भव्य मिश्रा तथा संपूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं अनेक-अनेक शुभकामनाएँ दीं।

यह सम्मान विद्यालय के प्रबंधक अश्वनी शर्मा एवं संदीप गोयल प्राचार्य डॉ. योगेश पोपट, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है। डीडब्ल्यूपीएस भाटापारा आगे भी शिक्षा को सतत विकास से जोड़ते हुए समाज और पर्यावरण के हित में नवाचार के पथ पर अग्रसर रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

दुर्गा के जयकारों से गूंजा दुर्ग, आगमन शोभायात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा