दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग शहर में मां दुर्गा के आगमन को लेकर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं का स्वागत किया जा रहा है तथा विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा तथा आर.एन. वर्मा दुर्ग शहर के गंजमंडी, गंजपारा एवं शक्ति चौरा में मां दुर्गा के आगमन पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ माता रानी का स्वागत किया और मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।
आईआईआईटी में छात्र की संदिग्ध मौत से नाराज विद्यार्थी, निदेशक-डीन के इस्तीफे पर अड़े
शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं में माता रानी के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े लोगों से मुलाकात की तथा सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच मां दुर्गा के प्रति लोगों की अटूट आस्था देखने को मिली।
सीजेपी प्रेस वार्ता में आशुतोष का केंद्र पर निशाना, रांका ने सीईसी को बचाने के मुद्दे पर उठाए सवाल
इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व शक्ति की उपासना के साथ-साथ हमें सत्य, सदाचार, साहस और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
शोभायात्रा में शामिल होने के पश्चात अरुण वोरा ने आर.एन. वर्मा के साथ दुर्ग के शक्ति चौरा मंदिर एवं चंडी मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन तथा समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की। अरुण वोरा एवं आर.एन. वर्मा ने समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल बनाए रखने की कामना की।


