महिला के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

o महिला के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,आरोपी द्वारा महिला के घर में घुसकर मारपीट एवं छेड़छाड़ का प्रयास किए जाने की शिकायत।
o सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश।

कांकेर। जिले में पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 10.10.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश जैन, पिता स्व. मोजी राम जैन, उम्र 49 वर्ष, निवासी माटवाड़ा मोदी, कांकेर द्वारा उस पर गलत नीयत रखते हुए दिनांक 10.10.2026 को शाम लगभग 05:00 बजे बिना अनुमति उसके घर में प्रवेश किया गया। आरोपी द्वारा अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों एवं लात से मारपीट की गई तथा छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया।

नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा में शिक्षा की नई अलख: मावा मोदोल लाइब्रेरी से युवाओं को मिलेगी सफलता की नई उड़ान

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 352/2026, धारा 74, 296 एवं 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
राजेश जैन, पिता स्व. मोजी राम जैन, उम्र 49 वर्ष, निवासी माटवाड़ा मोदी, थाना एवं जिला कांकेर, छत्तीसगढ़।
आपराधिक रिकॉर्ड :
1. अपराध क्रमांक 87/2000, धारा 452, 294, 323, 34 भादवि।
2. अपराध क्रमांक 53/2001, धारा 3 जुआ अधिनियम।
3. इस्तगासा क्रमांक 190/2018, धारा 107, 116 दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC)।

दुर्गा के जयकारों से गूंजा दुर्ग, आगमन शोभायात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा

पुलिस टीम:
निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, महिला प्रधान आरक्षक हितेश्वरी चेलक, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री मरकाम, आरक्षक रोशन राठौर, आरक्षक राधेलाल पोया, आरक्षक रामुराम जुर्री, आरक्षक रुद्र कुमार जुर्री एवं महिला आरक्षक गणेश्वरी कोडोपी।

कांकेर पुलिस की अपील:
कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अपराध, महिला संबंधी अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

आईआईआईटी में छात्र की संदिग्ध मौत से नाराज विद्यार्थी, निदेशक-डीन के इस्तीफे पर अड़े