बलौदाबाजार-भाटापारा । साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान के तहत नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष श्री गोपी साहू ने जन-जागरूकता की पहल की। उन्होंने अभियान के तहत ‘जागरूकता की एक सेल्फी लेकर इसे सोशल मीडिया पर साझा किया और आम नागरिकों से भी अभियान में जुडऩे की अपील की।
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में ‘साइबर जागृति अभियानÓ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा ‘साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़Ó के संकल्प को मजबूत करना है।
क्यूआर कोड स्कैन कर ली सेल्फी
अभियान के तहत 21 अगस्त को नगर पंचायत पलारी अध्यक्ष गोपी साहू ने आधिकारिक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन किया और निर्धारित माध्यम से अपनी ‘जागरूकता की सेल्फी ली। इसके बाद उन्होंने सेल्फी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। आम नागरिकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ जन-जागरूकता को और मजबूत किया जा सकता है।
ऐसे बनें अभियान का हिस्सा
छत्तीसगढ़ पुलिस की पहल के तहत नागरिक आधिकारिक अभियान पोस्टर पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर ‘जागरूकता की एक सेल्फीÓ ले सकते हैं। इसके बाद सेल्फी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सकता है। पुलिस का उद्देश्य है कि अभियान के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और प्रदेश में सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा मिले।
