जयपुर जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव परिणाम में कांग्रेस आगे

Follow Us

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तहत मतगणना जारी हैं और जयपुर जिले में पंचायत समिति सदस्यों के अब तक घोषित परिणाम में कांग्रेस आगे हैं। जिला चुनाव विभाग के अनुसार जयपुर जिले में जिला परिषद के 57 वार्डों में सदस्यों के अब तक घोषित दस परिणामों में सात सीटे जीतकर कांग्रेस आगे चल रही हैं जबकि सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) दो एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रक पार्टी (रालोपा) की झोली में दो सीटें आयी हैं। इसी प्रकार जयपुर जिले में 22 पंचायत समितियों में 386 वार्डों के सदस्यों के चुनाव में अब तक घोषित 148 सीटों के परिणाम में कांग्रेस ने 83 सीटें जीत ली हैं जबकि भाजपा ने 33 ,रालोपा ने 25 एवं सात सीट सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के आश्वासन पर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का आंदोलन स्थगित