o एमसीबी : मनेन्द्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण
एमसीबी। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इस वर्ष मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। ज़िला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे पुलिस ग्राउंड आमाखेरवा, मनेन्द्रगढ़ में गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न होगा।
Read more: अब अपनी भाषा में मिलेगी सरकारी जानकारी, नीति आयोग-भाषिणी ने मिलाया हाथhttps://amritsandesh.com/government-information-will-now-be-available-in-your-own-language-niti-aayog-and-bhashini-join-hands/
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम विवरण
जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम की समय-सारणी इस प्रकार हैरू प्रातः 08:58 बजे- माननीय मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 09:00 बजेरू राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण, सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09:07 बजेरू मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रातः 09:15 बजेरू मार्च पास्ट, प्रातः 09:25 बजेरू माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्रातः 09:45 बजेरू स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 11:00 बजे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण, प्रातः 11:15 बजेरू भव्य कार्यक्रम का समापन
Read more: हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई लोकसभा, मानसून सत्र में कई अहम बिल पासhttps://amritsandesh.com/lok-sabha-adjourned-sine-die-amidst-uproar-several-key-bills-passed-during-the-monsoon-session/
जिला प्रशासन की अपील
कलेक्टर और जिला प्रशासन, एमसीबी ने जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों को इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। प्रशासन द्वारा अनुरोध किया गया है कि सभी प्रातः 8:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अपना स्थान ग्रहण कर लेवें ताकि समारोह सुचारू रूप से शुरू हो सके।
Read more: सिंकफील्ड कप में प्रग्नानंदा को झटका, केर्न्स कप में दिव्या देशमुख की शानदार जीतhttps://amritsandesh.com/setback-for-praggnanandhaa-at-the-sinquefield-cup-divya-deshmukh-scores-a-brilliant-victory-at-the-cairns-cup/
