रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 36 प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। कुल 36 जगहों पर (राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को मिलाकर) प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं बिहार के सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस संबंध में राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी चरुण चुग ने आदेश जारी कर दिये हैं।
पार्सल कॉल से शुरू हुआ खेल, विधायक मरकाम का मोबाइल हैक होने से मचा हड़कंप
स्मृति ईरानी बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वो मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। वहीं सिद्धार्थ शंभू बिहार के पूर्व प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही बिहार भाजपा उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी रही है।
किरण सिंह देव ने जताया हर्ष:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री सिध्दार्थ शंभू को सह प्रभारी बनने पर हर्ष जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू का 24 सितंबर को कांकेर प्रवास

