भाटापारा क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा में भूख-प्यास से करीब15 गायों की दर्दनाक मौत

Follow Us

o भाटापारा क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा में भूख-प्यास से करीब15 गायों की दर्दनाक मौत, 200 से अधिक मवेशियों को गौठान में बंधक बनाकर रखा*

भाटापारा। क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा से पशु क्रूरता और प्रशासनिक लापरवाही का एक बेहद ही दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बाड़े गौठान को चारों तरफ से घेरकर, उसके मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया था, जिसके अंदर 200 से अधिक गायों को महीनों से बंधक बनाकर रखे जाने की बात कही जा रही है।भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में करीब 15से अधिक गायों की मौत से हड़कंप मच गया है। गायों की मौत आखिर किस वजह से हुई, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं है और जांच का विषय बना हुआ है।भाटापारा ब्लॉक के ग्राम सूरजपुरा स्थित गौठान में बड़ी संख्या में गायों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।खास बात यह है कि कुछ दिन पहले ही ग्राम टेहका में अफ्रीकन स्वाइन फीवर के चलते 100 से ज्यादा सूअरों की मौत हुई थी। अब सूरजपुरा में गायों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

* क्या भूख-प्यास से तड़पकर तोड़ा दम*:
गौठान के भीतर बंद इन बेजुबान मवेशियों के लिए न तो चारे की कोई व्यवस्था थी और न ही पीने के पानी का कोई इंतजाम किया गया था। महीनों तक भूख और प्यास से व्याकुल गाए एक-एक कर दम तोड़ती रहीं। इस क्रूरता के कारण अब तक लगभग 15 गायों की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो चुकी है। बताया गया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। और यदि यह बात सच है कि गौठान में चारे पानी की व्यवस्था नहीं थी तो यह मामला अपने आप में काफी गंभीर हो जाता है।

राजपुर के युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस गमछा पहनाकर किया स्वागत

गौभक्तों ने ताला खोलकर बचाई जान:
जब इस दिल दहला देने वाली घटना की भनक भाटापारा के गौभक्तों को लगी, तो वे तुरंत भारी संख्या में ग्राम सूरजपुरा पहुँचे। गौभक्तों ने बिना समय गंवाए बाड़े का ताला तोड़ा और अंदर तड़प रही गायों को बाहर निकाला। गौभक्तों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासनिक विभाग को दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मौके पर पहुँचा प्रशासनिक अमला:
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गौभक्तों का गुस्सा देखकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार, जनपद सीईओ (CEO), पशु चिकित्सक, ग्राम सचिव, सरपंच और उपसरपंच सहित तमाम जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि तुरंत मौके पर पहुँचे।अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए दोषियो पर कार्यवाही की बात कही।

​भाटापारा के गुरुकुल स्कूल में ‘करियर फेयर एक्सपो 2.0 – 2026’ का सफल आयोजन