- मुख्यमंत्री नगरोंत्थान योजना के लिए 43 करोड़, पानी टंकी निर्माण करने के लिए 20 करोड़
रायपुर । बीरगांव नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए महापौर नंदलाल देवांगन ने सोमवार को 158 करोड़ 19 लाख 47 हजार रुपए का बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान महापौर ने जल आवर्धन योजना के लिए 7 करोड़, निकाय क्षेत्र में दो नई पानी टंकी निर्माण करने के लिए 20 करोड़, स्वच्छता भारत मिशन 2.0 के लिए 6 करोड़, मुख्यमंत्री नगरोंत्थान योजना के लिए 43 करोड़, मुख्यमंत्री अधो संरचना विकास योजना के लिए 2 करोड़, राज्य परिवर्तित मद अंतर्गत मुक्तिधाम सुंदर्यकरण के लिए एक करोड़, विभिन्न वार्डों के लिए रोड नाली के लिए 11 करोड़, अटल पेंशन के लिए एक करोड़ 15 लाख और बंजारी मंदिर के सामने, व्यास तालाब और वीनू पेट्रोल पंप के पास ओवरब्रिज निर्माण करने के लिए 9 करोड रुपए प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा महापौर द्वारा निगम क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन और स्वच्छता दीदी को 1500 से 2000 प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा है सामान्य सभा करीबन 3 घंटे तक हंगामा के दौरान पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हंगामे के बीच महापौर ने किया बजट पेश
बीरगांव नगर निगम के सामान्य सभा बैठक में राशन कार्ड और अधिकार पत्र (पटटा) के मुद्दा को लेकर जमकर हंगामा हुआ इस मुद्दे को लेकर पक्ष-विपक्ष एक – दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा किया। सामान्य सभा सोमवार को करीबन 12:00 बजे प्रारंभ किया गया। सामान्य सभा के शुरू होते ही प्रश्न काल में प्रश्न को शामिल नहीं करने पर पार्षद एवं देवांगन ने आपत्ति जताई वहीं, निगम सचिव के कार्यशैली को लेकर सवाल उठाएं हंगामा को देखते हुए, सभापति कृपाराम निषाद ने एक आधे घंटे के लिए सभा की कार्यवाही स्थगित कर दिया था। इसके बाद पुन 1:00 बजे सामान्य सभा की कार्यवाही शुरू की गई प्रश्न काल में पार्षदों के आधा दर्जन सवालों का जवाब महापौर द्वारा दिया गया। इस दौरान कई पार्षदों ने 2024 से 2026 तक राज्य सरकार द्वारा बीरगांव निगम को कितनी राशि दी गई है। इस संबंध में महापौर द्वारा पार्षदों को लिखित में जानकारी दी जाने की बात कहीं, जिस पर विधायक प्रतिनिधि भीखम लाल देवांगन ने सदन में राज्य शासन द्वारा विकास कार्यों के लिए मिले गए राशियों को जानकारी देने के लिए कहा।
पट्टा वितरण को लेकर नोंक – झोंक
इसके बाद पार्षद आनंद मोहन सिंह के द्वारा पूछे गए प्रश्न निगम में बन कर पड़े हुए पट्टा के वितरण को लेकर राज्य शासन की योजना के बारे में जानकारी मांगी, जिस पर एमआईसी सदस्य इकराम अहमद और नेता प्रतिपक्ष ओम प्रकाश साहू के बीच जोरदार नोंक – झोंक हुई ।एमआईसी सदस्य का कहना था कि विधायक पट्टा वितरण करने की स्वीकृति शासन से दिलाए इसके बाद महापौर द्वारा तत्काल पट्टा का वितरण कर दिया जाएगा। इस संबंध पर उन्होंने कहा कि सदन में विधायक प्रतिनिधि भीखमलाल देवांगन मौजूद है। वह विधायक की तरफ से सदन में पट्टा वितरण करने का आश्वासन दे इधर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पट्टा दिलाने का कार्य महापौर निगम के महापौर का है।इस मुद्दों को लेकर विधायक प्रतिनिधि और एमआईसी सदस्य के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई । वहीं पार्षद डिकेंद्र सिन्हा द्वारा गरीबी रेखा राशन कार्ड बनाने को लेकर राज्य शासन के नियमों के बारे में प्रश्न पूछा था। जिस पर भाजपा कांग्रेस के पार्षद एक- दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे।
