एनएचएम कर्मचारी संघ ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की ओर से प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने प्रदेश के समस्त एनएचएम कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और आम नागरिकों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग, आपसी भाईचारे, प्रेम और नई ऊर्जा का पर्व है। एनएचएम के कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका समर्पण, मेहनत और सेवा भावना सराहनीय है।उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व प्रदेश के सभी कर्मचारियों और आम नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना है कि सभी परिवारों में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

कर्मचारियों की एकजुटता संगठन की सबसे बड़ी ताकत
पुरन दास ने आगे कहा कि एनएचएम कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हितों, सम्मान, अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर लगातार प्रयास कर रहा है। कर्मचारियों की एकता और आपसी सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी को इसी एकजुटता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अंत में संघ की ओर से प्रदेश के समस्त एनएचएम कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और आम जनता को एक बार फिर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं।