रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पर आज मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री ने बताया, तमिलनाडु से उपचार कर स्वस्थ होकर लौटे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी से उनके निवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने की सौजन्य भेंट
