पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, मुडमार बांध में डूबने से व्यापारी की मौत

Follow Us

महासमुंद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की मुडमार बांध में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में पिकनिक की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान महासमुंद के वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी 35 वर्षीय प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रणय गुर्वेकर 15 अगस्त को अपने पांच दोस्तों के साथ शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित मुडमार बांध घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतरा। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते डूब गया।


Read more :- छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। बताया गया कि प्रणय मिक्चर का व्यापार करता था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। महासमुंद कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।