भारत दौरे पर सस्पेंस बरकरार, तारिक रहमान की यात्रा अभी फाइनल नहीं

Follow Us

ढाका/नई दिल्ली। बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। बंगलादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि भारत समेत किसी भी विदेशी यात्रा को फिलहाल अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शमा ओबेद ने कहा कि, सरकार विभिन्न यात्राओं को लेकर संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने साफ किया कि, भारत यात्रा की तारीख और कार्यक्रम अभी तय नहीं हुए हैं और बातचीत पूरी होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Read more: सीबीआई के जांबाजों को सम्मान: 21 अधिकारी-कर्मचारी पदक से नवाजे गएhttps://amritsandesh.com/honour-for-cbis-bravehearts-21-officers-and-staff-members-awarded-medals/

तारिक रहमान के संभावित भारत दौरे को दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में उनकी यात्रा को लेकर अटकलों के बीच बंगलादेश सरकार के ताजा बयान ने फिलहाल स्थिति स्पष्ट कर दी है कि दौरे पर अभी कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है। सरकार के मुताबिक, किसी भी यात्रा की घोषणा से पहले आवश्यक स्तर पर चर्चा और समन्वय किया जाएगा। इसके बाद ही आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम की जानकारी साझा की जाएगी।

Read more: शौर्य को सलाम: 1057 पुलिसकर्मियों को वीरता और सेवा पदकhttps://amritsandesh.com/salute-to-valour-gallantry-and-service-medals-for-1057-police-personnel/