कोंडागांव में गौहत्या का मामला, जंगल में गाय काटते छह आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

*शोक कार्यक्रम के लिए मांस तैयार करने का आरोप, ग्राम पड्डे के जंगल में पुलिस ने दी दबिश*

कोंडागांव । जिले के इरागांव थाना क्षेत्र में गौहत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम पड्डे के जंगल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गाय को काटकर उसकी चमड़ी निकाल रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि शोक कार्यक्रम के लिए मांस तैयार करने के उद्देश्य से गौहत्या की गई थी।


Read more:- दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, कीमत करीब ?1.96 करोड़; दो संदिग्ध गिरफ्तार


घटना की सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली थी। इसके बाद उन्होंने इरागांव पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम पड्डे के जंगल क्षेत्र में पहुंची, जहां छह लोग कथित रूप से गाय को काटकर उसकी चमड़ी निकालते हुए मिले। पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

एसडीओपी अरुण कुमार नेताम ने बताया कि गौहत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जंगल में दबिश दी थी। मौके पर छह लोगों को पकड़ा गया, जो एक शोक कार्यक्रम के लिए गौ की हत्या कर उसकी चमड़ी निकाल रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है।


Read more:-BREAKING NEWS: चमोली की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; कई मजदूर अंदर फंसे, चार की मौत


फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।