रायपुर। राजधानी रायपुर में आज 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा कुछ देर बाद बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। यात्रा को लेकर इंडोर स्टेडियम में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, वकील और शहरवासी जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यात्रा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
यात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। दोपहर 1 बजे तक यात्रा के निर्धारित मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से इन रास्तों पर जाने से बचने और आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस और यातायात विभाग की टीमें यात्रा मार्ग पर व्यवस्था संभालेंगी।
