आज बीजेपी सहयोग केंद्र का अंतिम दिन, मंत्री टंकराम वर्मा सुनेंगे जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं

Follow Us

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र का आज अंतिम दिन है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान वे उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों के त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे।

भाजपा द्वारा आयोजित सहयोग केंद्र का उद्देश्य जनता और संगठन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों और सुझावों का समयबद्ध निराकरण करना है। अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मंत्री टंकराम वर्मा संबंधित अधिकारियों और विभागों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई भी सुनिश्चित करेंगे।