स्कूल सफाईकर्मी ने कुएं में कूदकर दी जान, सुसाइड से पहले डायल 112 पर किया था कॉल

Follow Us

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक स्कूल में कार्यरत सफाईकर्मी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लोकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला देवभोग थाना क्षेत्र के कुदलीमुड़ा गांव का है। जानकारी के अनुसार, लोकेश स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय मृतक शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। यह भी जानकारी मिली है कि सुसाइड से पहले लोकेश ने डायल 112 पर कॉल किया था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पुष्टि करने में जुटी हुई है।