सिंधु जल संधि पर बढ़ा तनाव, पाक मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दी भारत को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

Follow Us

इस्लामाबाद। सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि सिंधु नदी प्रणाली से पाकिस्तान की जल सुरक्षा प्रभावित हो रही है, तो उनका देश कड़ा कदम उठा सकता है। आसिफ ने पानी को पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि जल आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, ,यदि भारत की ओर से पानी रोकने के प्रयासों के पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो पाकिस्तान अपनी प्रतिक्रिया पर विचार करेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच सिंधु जल संधि को लेकर विवाद बढ़ा हुआ है। हाल ही में भारत की ओर से नदी जल प्रबंधन को लेकर दिए गए बयानों के बाद पाकिस्तान ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की कोशिश की है। गौरतलब है कि, सिंधु जल संधि के तहत सिंधु नदी प्रणाली के जल बंटवारे की व्यवस्था तय की गई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद इस समझौते को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल दोनों देशों के बीच जल संसाधनों को लेकर कूटनीतिक तनाव बना हुआ है।