बालोद। कांग्रेस वरिष्ठ नेता अरुण वोरा एवं बालोद जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि, देश की जनता पहले ही लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक दबाव से परेशान है। ऐसे समय में आम नागरिकों को सोना खरीदने, विदेश यात्रा करने या अपने निजी खर्चों में कटौती की सलाह देना सरकार की विफलता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि, जनता से त्याग की अपील करने के बजाय केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने, महंगाई पर नियंत्रण करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और किसानों को राहत देने पर ध्यान देना चाहिए। सरकार अपनी आर्थिक नीतियों की कमजोरी छिपाने के लिए आम लोगों पर जिम्मेदारी डाल रही है, जिसे देश की जनता समझ चुकी है। अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग की आवाज उठाती रहेगी तथा जनविरोधी फैसलों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।
