रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज असम में आयोजित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। राजनीतिक दृष्टि से अहम माने जा रहे इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। असम दौरे के बाद सीएम साय रायपुर लौटकर पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5:40 बजे वह सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और करीब 5:55 बजे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से शुरू होने वाली भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक देर रात तक चलने की संभावना है, जिसमें संगठन और सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। कार्यक्रम के अनुसार रात 10 बजे के बाद मुख्यमंत्री वापस अपने निवास लौटेंगे।
