जिला कांकेर थाना छोटेबेठिया के ग्राम जुराहान मेहड़ा व माचपल्ली के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से नक्सल डम्प बरामद

Follow Us

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए नक्सल डम्प से हथियार, विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया
जिला बल,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी

कांकेर। बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन, दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं सुभाष चंद्र 2ic प्रभारी सेनानी 94 वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला बल, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान नक्सल डम्प से-:

  1. भारमार बंदूक-02 नग
  2. पैकेट IED (लगभग 02 कि० ग्रा०) -01नग
  3. BGLसेल-24 नग
  4. वायरलेस सेट-01नग
  5. पोच-04 नग
  6. GPS-01नग
  7. फटाका-14 नग
  8. फोटो कांट्रिॅज-01नग
  9. दवाई

नक्सल साहित्य व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। IED व अन्य विस्फोटक पदार्थो को मौके में ही नष्ट किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 31.10.2026 को जिला कांकेर थाना छोटेबेठिया के ग्राम जुराहान मेहड़ा व माचपल्ली के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार,विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

टीम कंमाडर:-
01.सुमन कंथोसू इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी
कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।