रावतपुरा फेस-2 में बिना नक्शे बने मकानों पर निगम की कार्रवाई, 40 घरों को जारी हुआ था नोटिस

Follow Us

रायपुर। राजधानी के रावतपुरा फेस-2 में बुधवार सुबह नगर निगम का अमला बुलडोजरों के साथ पहुंचा। बिना नक्शा स्वीकृत कराए बनाए गए मकानों के खिलाफ निगम की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के करीब 40 मकान मालिकों को पहले नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि इन लोगों ने भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराए बिना मकान बनवाए। नोटिस की कार्रवाई के बाद निगम की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की।

निगम का अमला करीब एक दर्जन बुलडोजरों के साथ मौके पर मौजूद है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। निगम की कार्रवाई के चलते रावतपुरा फेस-2 इलाके में हलचल बनी हुई है।