o 150 से अधिक छात्र-युवाओं ने लिया भाग, Viksit Bharat@2047 एवं Nasha Mukt Bharat के विषय पर हुआ संवाद
भाटापारा। मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा में Viksit Bharat Yuva Samvaad Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य Theme “Viksit Bharat@2047” रही, जिसके अंतर्गत युवाओं को भारत की विकास यात्रा, विकसित राष्ट्र के Vision तथा Nation Building में उनकी भूमिका से परिचित कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिचय मिश्रा जी, विशिष्ट अतिथि सुनील यदु जी एवं Youth Icon आलोक गुप्ता जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी, सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी अनन्या मिश्रा जी, Assistant Director MY Bharat रमन पटेल जी एवं MY Bharat Youth Volunteer राजीव मिर्झा की सहभागिता रही। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से युवाओं को MY Bharat की गतिविधियों, अवसरों तथा राष्ट्र निर्माण में युवा सहभागिता के महत्व से अवगत कराया गया।
चारामा पुलिस ने St. Alphonso English Medium School, जैसाकर्रा में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान Viksit Bharat@2047 विषय पर संवाद एवं Presentation के माध्यम से भारत की विकास यात्रा, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन, आत्मनिर्भरता, युवाओं की भूमिका तथा देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। युवाओं को बताया गया कि विकसित भारत का सपना केवल Government Initiatives से नहीं, बल्कि नागरिकों की जिम्मेदारी, जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से साकार होगा।
Programme में Nasha Mukt Bharat विषय पर भी विशेष चर्चा की गई। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं के जीवन, स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रेखांकित करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास नशामुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस बात पर जोर दिया गया कि Nasha Mukt Yuva ही Viksit Bharat की मजबूत नींव हैं।
संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक वाचन किया गया। सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, संविधान विशेषज्ञ एवं ख्यात लेखक कनक तिवारी का निधन
कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने संवाद, विचार-विमर्श एवं विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में Constitutional Awareness, सामाजिक चेतना, Leadership एवं Nation Building के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी राजन तिवारी जी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, MY Bharat के अधिकारियों, महाविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
MY Bharat के माध्यम से आयोजित Viksit Bharat Yuva Samvaad युवाओं को राष्ट्र के विकास से जोड़ने, उनकी ऊर्जा एवं क्षमता को सकारात्मक दिशा देने तथा उन्हें सामाजिक परिवर्तन का सहभागी बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान किया गया कि वे “Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat” के संदेश को अपने मित्रों, परिवार एवं समाज तक पहुँचाकर एक जागरूक, स्वस्थ, जिम्मेदार एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
कांकेर जिले में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना, थानों और चौकियों में फेरबदल
