चारामा पुलिस ने St. Alphonso English Medium School, जैसाकर्रा में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

Follow Us

कांकेर। लगभग 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला सुरक्षा एवं नशामुक्ति के संबंध में किया जागरूक। पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरिश कुमार पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा दिनांक 25.11.2026 को सेंट अल्फोंसो इंग्लिश मीडियम स्कूल (St. Alphonso English Medium School), जैसाकर्रा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी चारामा सुरेश कुमार राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हेमंत मारगिया, सहायक उपनिरीक्षक सागर निषाद एवं बीट आरक्षक तरुण कुमार सिन्हा द्वारा लगभग 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया।

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, संविधान विशेषज्ञ एवं ख्यात लेखक कनक तिवारी का निधन

विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई। साथ ही नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, उनके अधिकारों, गुड टच-बैड टच तथा छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही अभिव्यक्ति ऐप की उपयोगिता एवं उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं से अवगत कराते हुए किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में तत्काल पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कांकेर जिले में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना, थानों और चौकियों में फेरबदल

विद्यार्थियों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने एवं अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी किसी से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों को मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। उन्हें नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।