कांकेर जिले में प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना, थानों और चौकियों में फेरबदल

Follow Us

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में पुलिस विभाग द्वारा प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। जारी आदेश के अनुसार पांच प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल से भानुप्रतापपुर, लोहत्तर, कोड़ेकुर्से, दुर्गूकोंदल और पखांजूर में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

संविधान हर नागरिक का सुरक्षा कवच है-प्रियंका

नई पदस्थापना इस प्रकार है:

– ऋषभ वाजपेयी – थाना लोहत्तर से थाना भानुप्रतापपुर।
– फलित राम – थाना भानुप्रतापपुर से थाना प्रभारी लोहत्तर।
– नकुल चन्द्र पैकरा – थाना अंतागढ़ से थाना प्रभारी कोड़ेकुर्से।
– हेमंत कुमार – थाना चारामा से चौकी प्रभारी दुर्गूकोंदल।
– विवेक वर्मा – थाना प्रभारी कोड़ेकुर्से से थाना पखांजूर।

‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 32 करोड़ का आंकड़ा, बंगाली सिनेमा की बढ़ती ताकत का दिया परिचय

पुलिस विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे संबंधित थानों और चौकियों में पुलिस व्यवस्था के संचालन में बदलाव देखने को मिलेगा।