नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि संविधान हर भारतीय का सुरक्षा कवच है, जो स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व की गारंटी देता है तथा प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है। गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में संविधान का निर्माण करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, क्रांतिकारियों और संविधान सभा के सम्मानित सदस्यों को नमन किया। उन्होंने देशवासियों से संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को मिलकर इसकी रक्षा करनी चाहिए।
संविधान हर नागरिक का सुरक्षा कवच है-प्रियंका
