रायपुर। भारतीय वन सेवा (IFS) 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ वन विभाग ने उनकी पहली पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी पांच अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के पद पर नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कुणाल मिश्रा को सरगुजा, मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा, परख सारडा को सुकमा, प्रीति यादव को नारायणपुर तथा यशस्वी मौर्या को राजनांदगांव वनमंडल में उप वनमंडलाधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। वन विभाग के इस आदेश के साथ ही सभी अधिकारी अब अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालेंगे।
