वृन्दावन। श्रीहरिदास पीठाधीश्वर एवं अंतरराष्ट्रीय सेवायत परिषद् के संस्थापक इतिहासकार आचार्य प्रहलादबल्लभ गोस्वामी महाराज के अनुसार हिंदू धर्म के अंतर्गत वर्ष पर्यन्त आयोजित होने वाले प्रमुख त्यौहारों को अलग – अलग तिथियों में मनाए जाने से देश – दुनियाँ में निवास कर रहे करोड़ों सनातनधर्मी अनुयायीजनों के मध्य अक्सर अनिश्चय की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसके निराकरण हेतु सनातन पर्वों में एकरुपता अत्यावश्यक।
हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी: जहां हर कदम पर दिखती है फिल्मों की जादुई दुनिया
मंगलवार को वृन्दावन स्थित श्री काली मर्दन मंदिर में हिंदू त्यौहारों को अलग – अलग तिथियों पर मनाए जाने से उत्पन्न समस्याओं के निदानार्थ आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीहरिदास पीठाधीश्वर महाराज ने कहा कि इन एकरुपता प्रयासों के तहत सनातन परम्परा के मुख्य ज्योतिषाचार्यगण तथा प्रधान धर्मस्थलों के सेवायत अधिकारीजनों को प्रतिवर्ष नवसंवतपर्व से पूर्व एक धर्मसभा का आयोजन करके व्यापक विचार विमर्श करना चाहिए।
अठावले का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 2029 में PM मोदी के साथ खेलूंगा क्रिकेट और लूंगा विकेट
उन्होंने कहा कि यदि समस्त धर्माचार्यों द्वारा धार्मिक सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी उत्सव – महोत्सव व तीज – त्यौहारों को एक ही दिन मनाने के हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे तो निश्चित ही सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। इस कार्य हेतु हमें अन्य धर्मावलम्बियो द्वारा प्रायः एक ही निश्चित दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से प्रेरणा लेने में कतई संकोच नहीं करना चाहिए। संचालन करते हुए परिषद् के महासचिव पं. मुकेश पुरोहित ने सनातनधर्म के उच्च सिंहासनों पर विराजमान आचार्यगणों से आग्रह किया कि सेवायत परिषद् के सुझाव पर ध्यानाकर्षित करते हुए इन आयोजनीय मत भिन्नताओं के स्थाई निराकरण हेतु सार्वभौमिक स्वीकार्यता के कारगर उपाय किए जाने चाहिए।
