रायगढ़ में ट्रक चालक पर चाकू से हमला, 3 आरोपित युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow Us

रायगढ़। नार्थ जोन पुलिस के उपायुक्त मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर अपराध नियंत्रण और शांति बनाए रखने के लिए नार्थ जोन क्षेत्र में लगातार कार्रवाई जारी है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों और उनके दलों द्वारा असामाजिक तत्वों, गुण्डा-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की सतत चेकिंग की जा रही है। घटना की जानकारी प्रार्थी शेख जहांगीर (56), निवासी मुड़ापारा थाना बोधघाट जिला जगदलपुर बस्तर ने दी। उन्होंने बताया कि 21-22 अप्रैल 2026 की रात करीब 1 बजे वे अपने ट्रक (CG 07 BC 7912) को रावांभाठा मेटल पार्क में खड़ा करके सो रहे थे। तभी तीन अज्ञात युवक एक मोटरसाइकिल में आए और गाली-गलौज करते हुए उनमें से एक ने चाकू से प्रार्थी के बाएँ पैर, घुटने और बाएँ हाथ की उंगली में वार किया। इसके बाद तीनों आरोपितों ने प्रार्थी के पास रखे 10,000 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कर अपराध संख्या 276/26 धारा-309 (6) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण और पास के CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल (CG 04 QU 0427) की पहचान कर आरोपियों तक पहुँच बनाई। अमरदास को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने दो साथियों के साथ घटना करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल और लूट की गई रकम भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी अमरदास पिता स्व. टीकमदास लहरे (19) और उसके दो साथी हैं। सभी आरोपियों को 24 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।