चक्रवात अर्नब से निपटने केंद्र की मदद पर विष्णुदेव साय ने अमित शाह का जताया आभार

Follow Us

रायपुर। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत चक्रवात से प्रभावित सभी राज्यों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के केंद्र के भरोसे से राहत और बचाव कार्यों को मजबूती मिली है।

प्रदेशवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही, जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

सावन भादो जैसी बारिश से पक व कट चुके धान की फसलों को पहुंच रहा नुकसान, किसानों की टूटी कमर किसानो की दीपावली होगी फीकी

राहत और बचाव कार्यों पर प्रशासन की नजर
चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और राहत व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिा एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से प्रभावित लोगों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित राज्यों को सहायता देने का भरोसा महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार का जोर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर है।