रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर तैनात 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं उनके मूल विभाग गृह विभाग को वापस कर दी हैं। इस संबंध में जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को वापस भेजने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
पहले आदेश में इन अधिकारियों के नाम
पहले आदेश के अनुसार, निरीक्षक वीरेंद्र चंद्रा, शरद चंद्रा, बृजेश कुशवाहा, संतराम सोनी और उमेंद्र टंडन की सेवाएं गृह विभाग को वापस की गई हैं।
दूसरे आदेश में सात अधिकारी-कर्मचारी शामिल
दूसरे आदेश में निरीक्षक पौरुष पुर्रे और सौरभ द्विवेदी, उप निरीक्षक जितेंद्र नंदे, सहायक उप निरीक्षक निर्भय लाल ध्रुव तथा आरक्षक अभिषेक कुमार, रितेश दीवान और सोहन ध्रुव के नाम शामिल हैं। विभागीय आदेश के मुताबिक, सभी 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से गृह विभाग को वापस कर दी गई हैं। हालांकि, इस प्रशासनिक निर्णय के पीछे के कारणों को लेकर आदेश में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
