छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Follow Us

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के तीन वरिष्ठ नेता 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भाजपा के “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान के तहत आयोजित जनसभा और पदयात्राओं में भी नेताओं की भागीदारी रहेगी।

दुर्ग में जनसभा और पदयात्रा करेंगे जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दुर्ग के महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक तक निकलने वाली पदयात्रा में भी शामिल होंगे।

चक्रवात अर्नब से निपटने केंद्र की मदद पर विष्णुदेव साय ने अमित शाह का जताया आभार

31 अक्टूबर को रायपुर में शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर की शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अगले दिन 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट में आयोजित खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा के “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।

सुधांशु त्रिवेदी भी रायपुर में रहेंगे मौजूद
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के इन वरिष्ठ नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।