रायपुर। राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि के नेता अपनी “ओरिजनल पार्टी” में वापस लौट रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अब सवाल यह है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा का रुख करेंगे। भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी की शुरुआत ऐसे नेताओं के साथ हुई थी, जिनका झुकाव पहले से ही एक खास विचारधारा की ओर था। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ऐसे लोगों के संपर्क में रहे, जो विवेकानंद फाउंडेशन जैसे संस्थानों से जुड़े थे, जहां बाबा रामदेव समेत कई अन्य सक्रिय रहे। इसी मंच से एक आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जो आगे चलकर के गठन में बदल गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि AAP और BJP के बीच वैचारिक अंतर ज्यादा बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि जो नेता आज में शामिल हो रहे हैं, वे किसी नई दिशा में नहीं जा रहे, बल्कि वहीं लौट रहे हैं, जहां से उनकी राजनीतिक सोच शुरू हुई थी। भूपेश बघेल ने इसे “बी टीम” की राजनीति बताते हुए कहा कि यह कदम कोई आश्चर्यजनक नहीं है।
भूपेश बघेल का दावा: AAP के नेता “मूल पार्टी” में लौट रहे, केजरीवाल भी भाजपा जा सकते हैं
