- कुल 21 प्रकरणों में 31 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
रायपुर । गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने वाले एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
थाना उरला द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना खम्हारडीह द्वारा धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत 03 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। थाना खमतराई द्वारा धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत 05 प्रकरणों में 05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
थाना पंडरी द्वारा 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार थाना गुढ़ियारी द्वारा धारा 170 बीएनएसएस के तहत 04 प्रकरणों में 06 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।इस प्रकार गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा आज कुल 21 प्रकरणों में 31 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त प्रतिबंधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
