प्रधानमंत्री ने बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीत, डोकरा, बांस शिल्प और कोसा की सराहना

Follow Us

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की
बस्तरिया रेला की प्रस्तुति से कलाकारों ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत

गांधीनगर । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और पर्यटन की झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत पर्व का शुभारंभ करने के बाद छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने नारायणपुर और बस्तर के शिल्पकारों से आत्मीय बातचीत की तथा उनकी कला और हुनर की सराहना की।