गोबरा नवापारा के तर्री में चाकू दिखाकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। मोहम्मद समीर खान पिता मोहम्मद नासिर खान उम्र 27 साल साकिन तर्री रोड नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/07/2026 के सुबह 09:45 उधारी पैसे की बात को लेकर आरोपी सोहेल खान द्वारा नाराज होकर जान से मारने की धमकी देते हुए मां-बहन की अश्लील गंदी-गंदी गालियां देकर चाकू से मारूंगा कहते हुए अपने हाथ में रखें डंडा से मारपीट किया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 213/2026 धारा- 296, 351(2),115(2)BNS, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया कथन पर आरोपी सोहेल खान द्वारा धारदार चाकू को दिखाकर मारूंगा कहते हुए अपने पास रखे डंडा से मारपीट किया उसका वीडियो पेश किया जिसके आधार पर आरोपी सोहेल खान के विरुद्ध धारा- 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया विवेचना दौरान आरोपी का पता तलाश किया मिलने पर हिरासत में लेकर घटना के बारे में पुछताछ किया जो दिनांक घटना समय को अपराध करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त 01नग डण्डा एवं चाकू को समक्ष गवाहों के जप्त कर आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

(01) – सोहेल खान पिता अख्तर खान उम्र 27 साल साकिन तर्री मस्जिद के पास थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छग*